राजस्व विभाग के सामने लगी रहती है भीड़
सिवनी- मध्य प्रदेश का सिवनी जिला उन जिलों में आता है जहां अधिकारी या तो प्रशिक्षण पूरा करने आते है माल कमाने और दलालों के मार्गदर्शन पर चलते हैं कुछ ऐसा ही मामला लखनादौन विधानसभा में नजर आ रहा है।संपूर्ण लखनादौन विधानसभा में विधायक की निष्क्रियता के कारण अधिकारी और कर्मचारियों बेलगाम है,भ्रस्टाचार चरम पर है,जो क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, अधिकारी दलालों के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं, यह हम नहीं कहते यह क्षेत्र में चल रही जन चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। दरअसल लखनादौन विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कहलाता है और क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण ब्लॉक घंसौर कहलाता है दुर्भाग्य कि पिछले दो-तीन वर्षों से क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, और नायब तहसीलदार के पद खाली थे, कुछ माह पहले शासन ने इन तीन राजस्व के पदों पर अधिकारियों को नियुक्त किया है, कहा जाता है कि किसी भी अधिकारी के मुख्य सहायक उस विभाग के कर्मचारी होते हैं पर घंसौर क्षेत्र में अधिकांश देखा जा रहा है कि यहां पर राजस्व संबंधित कार्य को करवाने के लिए दलाल सक्रिय हैं। कहा यह भी जा रहा है कि यह दलाल अधिकारियों को अपने तरीके से काम करने के लिए आवेदन निवेदन करते हैं और अधिकारियों को खुश करने के लिए हितग्राहियों को परेशान भी करते हैं. फिलहाल जन चर्चा में जिस तरह की बात हो पर यह नकारा नहीं जा सकता कि राजस्व अमले में दलालों की अहम भूमिका होती है इसी वजह से संपूर्ण जिले नहीं मध्यप्रदेश में दलाल अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।अब देखने वाली बात होगी कि जन चर्चा का विषय बना हुआ राजस्व विभाग अपने आपको दलालों के चंगुल से किस तरह निकालता है