लखनादौन एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
छपारा – नगर के बैनगंगा नदी तट के किनारे बसे हेवतगंज क्षेत्र में बनने वाली निर्माणधीन कॉलोनी के कॉलोनाइजर की वार्ड वासियों और डूब क्षेत्र के किसान नब्बू खां द्वारा शिकायत की गई थी जिसको लेकर लखनादौन एसडीएम सुधांशु जैन द्वारा मौके पर नगर परिषद सीएमओ श्यामगोपाल भारती, सिंचाई विभाग के आमीन और अपने मातहत कर्मचारियों के साथ पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया।
बताया जाता है कि गत दिवस15 जून को शाम लगभग 5:30 एसडीएम सुधांशु जैन ने नगर के छपारा खुर्द हेवतगंज स्थित निर्माणधीन कॉलोनी में हुई लगभग पचास के आसपास हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई एवं डूब क्षेत्र के किसान नब्बू खा की डूब क्षेत्र की जमीन में कब्जे के साथ वार्ड वासियों के आवागमन के मार्ग को बंद कर देने पर शिकायत की गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सुधांशु जैन खुद दलबल सहित पहुंचकर मौके का स्थल निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने नाराज होते हुऐ स्थानीय प्रशासन के कर्मचारियों को कहा की इतनी बड़ी मात्रा में हरे वृक्षों की कटाई एक दिन में नहीं होती, स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे यह कार्य इतने दिनो से चल रहा था,उन्होंने आखिर इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया वही उन्होंने नगर परिषद सीएमओ से कॉलोनाइजर के निर्माण की स्वीकृति के विषय में भी जानकारी ली जिस पर सीएमओ ने अवगत कराया की कॉलोनाइजर द्वारा अनुमति नहीं ली गई है। साथ ही सिंचाई विभाग के आमीन उमेश शर्मा को डूब क्षेत्र के रकवे की जानकारी देने के विषय में कहा वही अपने उच्च अधिकारियों को भी इस विषय में संज्ञान में देने हेतु आदेशित किया।
वैनगंगा नदी के किनारे हो रही प्लाटिंग
ज्ञात हो कि बैंनगंगा नदी के किनारे सिवनी के कोलोनाईजर के द्वारा प्लाटिंग की जा रही है, जिसमे अतिरिक्त भूमि पर कब्जा कि शिकायत है वहीं डूब क्षेत्र की भी भूमि अधिग्रहण करना एवम लगभग 20 परिवारों के द्वारा प्रशासन से आने जाने के लिए रास्ता दिए जाने की अपील की गई हैं। वहीं एसडीएम के साथ नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती,वार्ड पार्षद विशाल ठाकुर, सिंचाई विभाग के आमीन उमेश शर्मा पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत ठाकुर के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
एस डी एम से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर हरे भरे पेड़ अवैध रूप से कटाई की जा रही है मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया आगे उचित कार्यवाही की जायेगी।