Home शिक्षा बरघाट के लोकेश बनेंगे डॉक्टर

बरघाट के लोकेश बनेंगे डॉक्टर

0
बरघाट के लोकेश बनेंगे डॉक्टर

लोकेश ठाकरे ने किया बरघाट को गौरान्वित

सिवनी जिले की तहसील बरघाट के हायर सैकेंडरी स्कूल , ग्राम खामी में पदस्थ शिक्षक मोहनदास ठाकरे जी के सुपुत्र लोकेश ठाकरे ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा आयोजित नीट 2023 की परीक्षा में 579 अंक प्राप्त कर उच्चकोटी का प्रदर्शन किया। अपनी स्कूली शिक्षा बरघाट से पूर्ण करने के पश्चात नीट परीक्षा की तैयारी घर पर रहकर फिजिक्स वल्लाह के ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से की। इनके अथक प्रयास, परिश्रम और अनुशासन के कारण ये मुकाम हासिल कर पाए। ये अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते है। सभी क्षेत्रवासी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here