Home राजनीति वैभव पवार भागे पुचककर

वैभव पवार भागे पुचककर

0
वैभव पवार भागे पुचककर

रामदेव भागे थे सलवार पहनकर ,वैभव भागे पुचककर

राजनीति का मूलमंत्र ,देखो मौके की नजाकत और पुचक लो, शायद बुद्धिमानी इसी को कहते हैं।

चाल ,चरित्र और चेहरे की बात करने वाली पार्टी की ऊर्जा कहे जाने वाले भाजपा युवा मोर्चा में ही इन दिनों आपस में गुटबाजी देखने को मिल रही है ,जहां एक ओर युवा मोर्चा की टीम चौपाल करते हुए युवाओं को एकत्रित कर संगठित रहने का पाठ पढ़ा रही थी, युवाओं को शक्तिशाली बना रही थी ,वहीं दूसरी ओर खुद प्रदेश अध्यक्ष अपने आप को मजबूत और शक्तिशाली नही बना पाए और मामला गड़बड़ होते देख पुचक लिए, अपने करीब में रहने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भले ही संगठित नहीं कर पाए वरन  शक्तिशाली इतना बनाएं की आपस में ही गिलास फेंक फेंक कर लड़ाई करते नज़र आये, वायरल वीडियो को देख कहीं चर्चा चल रही है की प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता फट गया ,प्रदेश अध्यक्ष के साथ हाथापाई हुई, प्रदेश अध्यक्ष  पुचककर भागे, सवाल यह पैदा होता है की क्या चाल ,चरित्र और चेहरे की बात करने वाली पार्टी की ताकत कहलाने वाला  युवा मोर्चा संगठित नहीं है? क्या उनकी आपस में ही ईतनी फुट है की प्रदेश अध्यक्ष के रहते हुए वह लोग एक दूसरे  के खून के प्यासे हैं? जो मामला इंदौर के भवर कुआं के ढाबे में घटित हुआ है ऐसा मामला मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने आज तक घटित नहीं हुआ, अब तो चौक चौराहों में जन चर्चा चल रही है कि भाजपा का समर्थन करने वाले बाबा रामदेव ,रामलीला मैदान से सलवार पहन कर भागे थे, वैसे ही इंदौर में अपने ही संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की लड़ाई देख सेनापति की भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी पुचककर भागे, जो भी हो बहरहाल वैभव पवार के पुचककर भागने से युवा मोर्चा की प्रदेश में बहुत किरकिरी हो रही है, मौके की नजाकत को देखते हुए ,पुचककर भले ही बुद्धिमानी का काम प्रदेश अध्यक्ष ने किया हो पर वर्तमान में वीडियो देखने वाले कह रहे हैं की प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा की कमान नहीं संभाल पा रहे हैं।

कहीं गुटबाजी का शिकार तो नहीं हुए वैभव

विगत दिवस इंदौर के भवर कुआं क्षेत्र में स्थित एक ढाबे में प्रदेश के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की भोजन व्यवस्था की गई थी ,जहां पर संगठन के ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए ,उस वक्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वहां पर मौजूद थे, इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ, इस वीडियो की पुष्टि सिवनी न्यूज़ नहीं करता है, यह सब देख ऐसा लगता है कि कहीं भाजपा की गुटबाजी का शिकार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार तो नहीं हो गए, क्योंकि वैभव पवार भोपाल में रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के खास बताए जाते हैं, और यह मामला इंदौर में हुआ है ,इंदौर कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय का ग्रह ग्राम क्षेत्र है, चूंकि यह वर्ष चुनावी वर्ष है, राजनीति का द्वंद, पद पाने की लालसा और गुटबाजी में कमजोर मोहरे पर प्रहार कर अपने लक्ष्य को भेदने का सटीक उपाय होता है क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम का चेहरा बदलने की चर्चा भी जोरों पर थी ,अब ऐसे में  भाजपा की गुटबाजी में वैभव पवार को मोहरा बनाकर षड्यंत्र तो नहीं रचा गया? क्योंकि  विवाद का वीडियो देखते हुए एक घड़ी यह भी लगता है कि कहीँ यह मामला पहले से सेट तो नही था।

वैभव के नाम से रोटी सेकने वालो की भी घिघि बंधी

वैभव के तलवे चाटने वाले सिवनी जिले में कुछ तलचटुवे मौजूद हैं, जो वैभव पवार के सिवनीं आने के बाद उनसे लग पिच्छू की तरह चिपके रहते हैं, जो वैभव भैया की जय जयकार के नारे लगाते नही थकते  हैं, जब आज वैभव पवार और उनकी छवि की किरकिरी हो रही है यह  मामला प्रदेश में उछाल मार रहा है तो अपने आप को वैभव पवार का हितेषी बताने वाले तलचटुवे  लोग अभी तक मीडिया के सामने आकर इस मामले की निंदा भी नहीं किए हैं ,क्या अपने आपको वैभव का खास बताने वालों को इस मामले की सच्चाई उजागर करने की मुहिम को लेकर ,वैभव पवार की धूमिल होती छबि को बचाने के लिए सामने नहीं आना चाहिए था, या केवल वैभव पवार के आने पर उनके सामने उनका हितेषी होने का ढोंग करते हैं, चाहे सिवनी में हो चाहे बरघाट में कुछ लोग वैभव पवार के नाम से अपनी रोटी सेकते हैं, उन लोगों का समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है इस बात को लेकर वैभव पवार को एक बार सोचना चाहिए कि आखिर में जो उनके हितैषी बनने की बात करते हैं वाकई हितेषी हैं या वैभव पवार के नाम पर अपनी रोटी सेक रहे हैं।

पवार समाज की ओर से वैभव पवार के पक्ष में जारी नहीं हुई विज्ञप्ति

वैभव पवार जब प्रदेश अध्यक्ष बनकर सिवनी आए थे, तो पवार समाज की ओर से यह नारे लगाए गए थे की वैभव पवार,  समाज का गौरव  है, भरे मंच से वैभव पवार की तारीफों के पुल बांधे गए थे, वाकई वैभव पवार ने सिवनी जैसे छोटे शहर से जाकर भोपाल में अपना परचम लहराया है इस बात से गुरेज नही किया जा सकता की पवार समाज का गौरव वैभव पवार ने बढ़ाया है ,परंतु आज पवार समाज के गौरव की छवि धूमिल हो रही है इस मामले को लेकर कड़ी निंदा करने हेतु पवार समाज की ओर से किसी प्रकार की कोई भी विज्ञप्ति मीडिया में जारी नहीं हुई,जबकि समाज को गौरव प्रदान करने के लिए वैभव ने भी बहुत सी कुर्बानी दी होंगी और आज जब वैभव को समाज के समर्थन की जरूरत है तो समाज की ओर से वैभव को किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिल रही है, इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि समाज मे भी मीठा-मीठा गपई गप और कड़वा कड़वा थु थु की स्थिति नज़र आ रही है। यह बात चिंतनीय है की जब इस्तेमाल करना हो तो समाज के गौरव का इस्तेमाल किया जा रहा है और जब समाज का  गौरव मुसीबत में है तो उसे दरकिनार किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भंवरकुआं चौराहा स्थित ज्ञानीजी का खालसा ढाबा पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौगात मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार साथ बैठकर खाना खा रहे थे। घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के आस पास की बताई जा रही है। इसी बीच शुभेंद्र गौड़ अपने समर्थकों के साथ प्रदेशाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। इस दौरान विवाद हो गया और उन्होंने सौगात मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी । शुभेंद्र के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। बीच-बचाव में आए प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्रता कर कथित मारपीट भी की गई ऐसा सूत्र बताते है। घटना के बाद शुभेंद्र अपने समर्थकों के साथ मौके से निकल गए ,वहीं सौगात मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष सहित जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के पास पहुंचे और घटनाक्रम बताया। सूचना मिलते ही बीजेपी कार्यालय में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि घटना से संबंधित लोगों को 24 घंटे का समय देकर जवाब मांगा गया है जवाब मिलने के साथ ही मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सौगात मिश्रा के समर्थक कार्यवाही को लेकर अड़े रहे

सौगात मिश्रा के समर्थन में आए कार्यकर्ता कार्रवाई पर अड़ गए। मामले को लेकर जब नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ‘हमारे संगठन के मुखिया माननीय अध्यक्ष जी को जो विषय था मैंने बता दिया है’। इतना कहते हुए उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। दूसरी ओर शुभेंद्र ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। किस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। परंतु बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष को जब जानकारी थी और किसी पदाधिकारी के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई मामला वहीं से तूल पकड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज से मामला हुआ उजागर

घटना के बाद ढाबे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसमें नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा टेबल पर रखी पानी की बॉटल फेंकते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मारपीट की घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई है। पानी भी सौगात मिश्रा पर फेंका गया। ढाबे पर रखे गमले तक एक-दूसरे पर फेंके गए। आरोपियों के आने से लेकर जाने तक का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में नजर आ रहा है।

दोनों गुटों के समर्थक अपनी अपनी ढ़पली, अपना अपना राग अलाप रहे हैं

मिश्रा समर्थकों का दावा है कि शुभेंद्र को महत्व नहीं मिला इस वजह से उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट करने वालों में कई बदमाश भी शामिल हैं। दूसरी ओर शुभेंद्र के समर्थकों का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष पंवार को शुभेंद्र के ताऊ जी सहित उन कार्यकर्ताओं के यहां जाना था जिनके परिवार में गमी हुई थी। इस दौरान मिश्रा ने कोई टिप्पणी कर दी। इससे नाराज शुभेंद्र गौड़ और उनके समर्थकों ने पहले मिश्रा फिर बीच-बचाव करने आये पंवार के साथ भी हाथापाई कर दी। इस घटनाक्रम में पंवार का कुर्ता भी फट गया। ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है परंतु वीडियो को गौर से देखा जाए तो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने पैंट शर्ट और आसमानी कलर की बंडी पहने हुए थे इसमें कुर्ता फटने वाली बात समझ से परे है हो सकता है भागने में बंडी फट गई हो क्योंकि नेता अक्सर कुर्ता पहनते हैं इसीलिए कुर्ता का जिक्र ज्यादा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here