बरघाट कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने आज कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणों के साथ मिलकर कुरई बाजार चौक में शांतिप्रिय ढंग से धरना प्रदर्शन किया, विधायक ने बताया कि कुरई मुख्यालय में कॉलेज पानी की समस्या शिक्षा की समस्या एवं अन्य समस्याओं का अंबार लगा हुआ है इसके बावजूद ना ही प्रदेश की जनता इस पर ध्यान देती है ना ही जिला प्रशासन विधायक ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।