Home कृषि MP Weather News: 15 साल बाद नौतपा का बदला मौसम, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, पढ़ें डिटेल

MP Weather News: 15 साल बाद नौतपा का बदला मौसम, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, पढ़ें डिटेल

0
MP Weather News: 15 साल बाद नौतपा का बदला मौसम, IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी, पढ़ें डिटेल

रिपोर्ट: अनुज गौतम

सागर: नौतपा शुरू होते ही मौसम का मिजाज फिर बदल गया पारा बढ़ने की बजाय घटने लगा है. पिछले दो दिनों में करीब 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान को देखते हुए हम यह भी कह सकते हैं कि इस बार नौतपा के तेवर ठंडे पड़ गए हैं. ऐसा करीब 15 सालों बाद हो रहा है, जब तापमान घटते क्रम में दर्ज किया जा रहा है. बता दें कि नौतपा के पहले दिन ही शाम के समय मौसम में बदलाव देखा गया. दिन का तापमान जहां 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था, तो शाम होते-होते बारिश की बौछारें पड़ी और फिर रात में आंधी तूफान भी देखने को मिला था.

वहीं दूसरे दिन सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही और तेज आंधी तूफान हवा चलने की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई. दिनभर लोगों को गर्मी से राहत रही और तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया. रात के तापमान में भी करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जिसकी वजह से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ.
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 24 घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. कहीं-कहीं पानी की बौछारें भी पड़ सकती हैं, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा.

पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से मौसम में बदलाव आया है, लेकिन इसका एप्रोच कम होने की वजह से बारिश होने के आसार कम है. वहीं 2 दिन बाद 29 मई से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है,जिसमें झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

अक्सर नौतपा में देखा जाता है कि गर्मी अपने शिखर पर पहुंचती है. पारा सीजन का सबसे अधिक इन्हीं दिनों में दर्ज किया जाता है, लेकिन इस बार मौसम का रंग कुछ और ही नजर आ रहा है. बादलों की आवाजाही की वजह से धूप में पारा बढ़ने की वजह गिर रहा है, जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं.

.

Tags: Heat Wave, Heavy raifall, Mp news, MP weather, MP Weather Alert, MP weather forecast, Sagar news

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 07:32 IST

Source

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here