Home कृषि Train Update: सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन अब 26 जून तक चलेगी

Train Update: सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन अब 26 जून तक चलेगी

0
Train Update: सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन अब 26 जून तक चलेगी

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेल प्रशासन ने सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन संख्या 07419/07420 के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया है. ट्रेन संख्या 07419 अब 24 जून 2023 तक और गाड़ी संख्या 07420 दिनांक 26 जून 2023 तक अपने निर्धारित दिन और समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी. यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर स्टॉप लेकर अपनी निर्धारित दिशा में अगले स्टेशन को जाएगी.

भोपाल मंडल के डीआरएम पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 जून 2023 तक हर शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 15:15 बजे चलकर अगले दिन 5:10 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंचेही. यहां से 05:20 बजे निकलकर 23:15 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 जून 2023 तक हर सोमवार को दानापुर स्टेशन से 14:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7:50 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी. फिर 8:00 बजे इटारसी स्टेशन से प्रस्थान कर 23:50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचेगी.

समर स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेड्डापल्ली, बेलमपल्ली, सिरपुरकागजनगर, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस समर स्पेशल ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर सहित कुल 24 डिब्बे रहेंगे.

.

Tags: Hoshangabad News, Special Train, Train schedule

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 08:08 IST

Source

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here