Home कृषि MP News: नर्मदापुरम के आंगनबाड़ी केंद्रों में ना बिजली है ना पंखे, गर्मी से झुलस रहा बचपन

MP News: नर्मदापुरम के आंगनबाड़ी केंद्रों में ना बिजली है ना पंखे, गर्मी से झुलस रहा बचपन

0

 दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: जिले में लगभग 1771 आंगनबाड़ी भवन हैं. जिसमें 650 भवनों में ना तो लाइट की व्यवस्था है और ना ही पंखे है. इस भीषण गर्मी में टीन शेड के नीचे बैठकर बच्चों को भोजन करना काफी मुश्किल होता है. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को इस भीषण गर्मी में पढ़ना मजबूरी सी बन गई है. आंगनबाड़ी केंद्रों में कहीं लाइट है तो पंखा नहीं है और जहां पंखे हैं वहां लाइट की व्यवस्था नहीं है. इस तरह जिले में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं. हाउसिंग बोर्ड के पास आदर्श नगर में संचालित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ इस तरह ही हाल हैं. जिसमें बिजली व्यवस्था तो है लेकिन हवा के लिए पंखे की व्यवस्था नहीं है. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर टीन शेड होने की वजह से इस भीषण गर्मी में बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं.

टीन शेड के नीचे बच्चे पढ़ने को मजबूर
नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. इस नौतपा की भीषण गर्मी में बच्चे रोजाना सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक रहकर पढ़ाई करते हैं. मामला सामने आने के बाद अब महिला बाल विकास विभाग भवनों में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन लगवाने की बात कर रहा रहा है. महिला बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डहेरिया ने जानकारी में बताया कि कुछ आंगनबाड़ी भवनों में विभागीय फंड से बिजली कनेक्शन का काम कराया जा रहा है. हमारे द्वारा बिजली विभाग को 640 आंगनबाड़ियों की सूची सौंपी गई है. जिससे उन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन किये जायेंगे. जिन केंद्रों में बिजली व्यवस्था नहीं है उन केंद्रों में बिजली व्यवस्था कराई जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 10:00 IST

Source

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here