Home सिवनीं न्यूज़ 3 दिन में हटाया जाए अतिक्रमण,वर्ना काटा जाएगा वेतन

3 दिन में हटाया जाए अतिक्रमण,वर्ना काटा जाएगा वेतन

0
3 दिन में हटाया जाए अतिक्रमण,वर्ना काटा जाएगा वेतन

नगर पालिका सिवनी ने 8 दिसंबर 2023 को आदेश किया जारी

वर्तमान में नगर में शासकीय एवं नगर पालिका स्वामित्व की भूमियों पर फैल रहे अतिक्रमणों के कारण नगर की सुन्दरता खराब हो रही है, नगर में आवागमन व्यवस्था बाधित हो रही है, साथ नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे तत्काल हटाये जाने हेतु नप अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा शीघ्र ही उचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

नगर के प्रमुख अतिक्रमण ग्रसित स्थल जहां निम्नानुसार अतिक्रमण हटाना हैं :-
1) मुख्य डाकघर के सामने मुख्य सड़क के किनारे का अतिक्रमण ।
2) वाचनालय के सामने कबाव की दुकान आदि अतिक्रमण ।
3) सर्किट हाउस, पाल पेट्रोल पम्प, अस्पताल के पास का अतिक्रमण । 4)चौपाटी के सामने भैरोगंज रोड एवं जनपद कार्यालय के सामने का अतिक्रमण ।
5) कटंगी रोड में रेल्वे अडर ब्रिज के सामने ठेला आदि का अतिक्रमण ।
6) सोमवारी चौक भैरोगंज, परतापुर मार्ग का अतिक्रमण ।
7)शहीद वार्ड, ब्रजलाल चक्की के सामने ठेला एवं टंकी आदि का अतिक्रमण ।
8)गणेश चौक से जैन मंदिर तक रोड के किनारे लगे ठेले, दुकान आदि का अतिक्रमण ।
9) कबीर वार्ड डूंडासिवनी चौक का अतिक्रमण ।
10) ग्राम राधादेही का अतिक्रमण ।

  1. जिला चिकित्सालय बाहुबली चौक रोड के किनारे का अतिक्रमण ।

अतिक्रमण हटाने बनाई गई टीम,3 दिन में आदेश का पालन नही होने पर गठित दल पर होगी कार्यवाही

उपरोक्तानुसार स्थलों पर किये गये अतिक्रमणों को हटाये जाने हेतु अधिकारी / कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है जिसमे संतोष तिवारी प्रभारी सहायक यंत्री दल प्रभारी ,दीपक उईके उपयंत्री सहायक दल प्रभारी, के.के. रजक स्वच्छता निरीक्षक सहायक दल प्रभारी, मस्तराम परते प्रभारी राजस्व निरीक्षक सहायक दल प्रभारी, सुशांत पाण्डेय स्वच्छता पर्यवेक्षक सहायक,अभयसिंह बघेल स्वच्छता पर्यवेक्षक सहायक,महेश सोनी सहायक राजस्व निरीक्षक – सहायक,बसंत चौहान स्थाईकर्मी – सहायक, अनुराग वास्त्री दै.वे.भो. सहायक, कुंजबिहारी दुबे, दै.वे.भो सहायक, कमल बनवारी दै.वे.भो. सहायक,रानू बनवारी दै.वे. भो. सहायक, सौरभ सोनी दै.वे.भो. सहायक,संबंधित वार्ड वसूलीकर्ता एवं संबंधित वार्ड जमादार,उपरोक्तानुसार टीम (दल) को आदेशित किया गया है कि, 03 दिवस के भीतर उपरोक्तानुसार स्थलों में किये गये अतिक्रमणों को हटाया जा कर की गयी कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करे, आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है,बता दें कि आदेश 8 दिसम्बर 2023 को जारी हो चुका है। आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने की बात लिखी गई है, अन्यथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों का वेतन रोके जाने की कार्यवाही की बात भी आदेश में लिखी है,जिसकी समस्त जबावदारी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों की होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here