Home सिवनीं न्यूज़ कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने दी सफाई , चिट्ठी लिखने वाले को भी ललकारा

कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने दी सफाई , चिट्ठी लिखने वाले को भी ललकारा

0
कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने दी सफाई , चिट्ठी लिखने वाले को भी ललकारा

कुछ लोग राजनैतिक लाभ के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बृजेश सिंह लल्लू बघेल के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। दुश्मनों की यह मंसूवे कभी कामयाब नहीं होंगे राजकुमार खुराना लल्लू बघेल एक थे ,एक है और एक रहेंगे। चोरी छुपे चिट्ठी लिखना कायरो का काम है दम है तो सामने आकर बात करें।

सिवनीं न्यूज़ कार्यालय में आई थी चिट्ठी

विगत दिवस सिवनी न्यूज़ कार्यालय में भारतीय डाक के माध्यम से एक स्पीड पोस्ट प्राप्त हुई थी जिसमें नाम और नंबर तो फर्जी था पर समाचार पत्र से आग्रह करते हुए कांग्रेस कमेटी सिवनीं के जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रिश्तों के बीच आई दरार को बताया गया था जिसमें लिखा था की किस प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष बृजेश उर्फ लल्लू बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पप्पू खुराना ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था परंतु उन्हें अध्यक्ष नहीं बना पाए, पर उपाध्यक्ष जरूर बनवा लिए, परंतु अब ऊंची उड़ान भरने का शौक रखने वाले लल्लू बघेल अपने ही राजनीतिक गुरु की राजनीतिक जमीन को दीमक की तरह खाकर खोखला कर रहे हैं वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर राजकुमार खुराना की राजनीतिक गलियारों में सेंध मारते हुए अपने आपको राजकुमार खुराना से ज्यादा लायक बताने का प्रयास कर रहे हैं आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करते हुए वह अपना नाम आगे लाने के लिए किस तरह राजकुमार खुराना की जड़ों को मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं यह उस पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था जिसका अक्षरश: प्रकाशन सिवनी न्यूज़ समाचार पत्र में किया गया था जैसे ही समाचार प्रकाशित हुआ कांग्रेस खेमे में खलबली सी मच गई और सफाई देने के लिए लोग तरह-तरह के साधनों का उपयोग करने लगे, जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील के द्वारा यह बताया गया है की पप्पू और लल्लू पहले भी एक थे और आज भी एक है बल्कि उन्होंने चिट्ठी लिखने वाले को ललकार है की चोरी छुपे चिट्ठी लिखना कायरों का काम है दम है तो आगे आकर बात करो ,शायद यह समाचार पढ़ने के बाद चिट्ठी लिखने वाला जो भी व्यक्ति है वह और भी भेद पप्पू और लल्लू के बीच का खोल सकता है ऐसा डर कांग्रेस को है शायद इसी डर से सफाई देने कांग्रेस कमेटी सिवनीं के प्रवक्ता आगे आ रहे हैं कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ तो कांग्रेस कमेटी सिवनी में लल्लू और पप्पू के बीच में गड़बड़ चल रहा है इसी कारण खलबली का माहौल गर्माहट लिए हुए हैं ऐसा जान पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here