Home मध्य प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय में आग, दस्‍तावेज जलकर खाक

स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय में आग, दस्‍तावेज जलकर खाक

0
स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय में आग, दस्‍तावेज जलकर खाक

राजधानी में सतपुड़ा भवन के स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय कार्यालय में आग लग गई। आग में दस्‍तावेज जलकर खाक हो गए।

जानकारी के अनुसार आग सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर लगी। इसी मंजिल पर मध्‍य प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय का कार्यालय है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एकाधिक कार्यालय संचालित होते हैं। बताया जाता है कि आग शाम करीब चार बजे लगी। सूचना पर अग्निशमन दल का दस्‍ता मौके पर पहुंच गया था। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग किस कारण लगी यह भी पता नहीं चल पाया है। आग से अनेक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज जलकर खाक हो जाने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here