Home लाइफस्टाइल क्या आपको पता है शहद और घी के सेवन का सही तरीका? 80% लोग करते हैं ये 2 गलतियां

क्या आपको पता है शहद और घी के सेवन का सही तरीका? 80% लोग करते हैं ये 2 गलतियां

0
क्या आपको पता है शहद और घी के सेवन का सही तरीका? 80% लोग करते हैं ये 2 गलतियां

शहद का सेवन करने के नियम के बारे में आप क्या जानते हैं? इसी तरह घी के सेवन का भी लोगों को सही तरीका नहीं मालूम होता है। तो, आज जान लें शहद और घी के सेवन का सही तरीका।

शहद और घी के सेवन का सही तरीका

1. शहद का सेवन करने के नियम

ज्यादातर लोग शहद के सेवन का सही तरीका नहीं जानते। वे अक्सर इसे गर्म चीजों में मिलाकर लेते है या फिर किसी चीज में पका कर लेते हैं। जबकि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, शहद के प्राकृतिक गुण खत्म होने लगते हैं। जैसे कि इसका एंटीबैक्टीरियल गुण। इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण। इसलिए आयुर्वेद का नियम है शहद को अलग से और नेचुरल तरीके से ही लें। जैसे

-1 चम्मच शहद खाएं और फिर गर्म पानी पिएं। ये वेट लॉस में शहद के सेवन का सही तरीका है।
-दूसरा सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले भी आप इसे खा सकते हैं।
-साथ ही किसी भी चीज को मिठास देने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गैस बंद करने के बाद शहद मिलाएं। गैस पर चढ़ाकर नहीं।

2. घी का सेवन कैसे करना चाहिए

घी का सेवन करने के सही तरीके के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता। दरअसल, होता ये है कि अक्सर लोग घी को खाने में ऊपर से तब मिला लेते हैं जब ये बन रहा होता। जबकि, ये फैट कॉन्टेंट को बढ़ाता है और अपने गुणों को खोकर फैट और हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनने लगता है। इसलिए, कभी भी घी को खाना खाते समय मिलाएं। जैसेकि रोटी में तब लगाएं जब आप खाने बैठें। दाल और चावल में मिला लें। पर इसे तड़का मारने के लिए इस्तेमाल न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here